नगर निगम की समीक्षा बैठक में जनकार्यो में हो रही देरी पर सतीश सिकरबार ने नाराजगी जताई
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के साथ सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सभी वार्डो में गतिषील कार्यो की समीक्षा की एवं बंद पडे कार्यो को षीघ्र षुरू किये जाने की मांग की। जिन्हे आयुक्त द्वारा षीघ्र कार्य प्रारम्भ करने का आदेष दिया। डॉ. सिकरवार ने अमृत योजना द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी संबधित अधिकारी से ली और कहा कि अमृत योजना के तहत 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कहां कब सीवर लाईन डाली गई? कहां पर डाली जाना है? षेश अधूरी कहां-कहां पड़ी है? उन्हें षीघ्र पूर्ण करें और जहां आवष्यकता होगी हमारे द्वारा अवगत कराने पर वहां पर भी सीवर लाईन डाली जाना चाहिए। जिससे सीवर लाईन की परेषानी से जूझ रही जनता को परेषानी से मुक्ति मिल सके। अमृत योजना में पीने के पानी की लाईन से संबधित अधिकारी को निर्देषित करते हुये कहा कि अमतृ योजना में पानी की लाईन जहां डाली गई है उन लाईनों को ट्यूबबेल से मिलान कर पानी की सप्लाई की जाये। जहां लाईनें विछाई गई है वहां की रोड़ की तुरन्त मरम्मत कराई जाये। डॉ. सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री के लोकापर्ण करने के बाद भी जिन क्षेत्र में पानी की टंकीयां नही भरी जा रही है, उनको षीघ्र भरवाने की व्यवस्था की जाये।
डॉ. सिकरवार ने जनकल्याण अधिकारिओं से पूछा कि मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत हितग्राही की मृत्यु हो जाने पर दी जाने वाली अंतयेश्टी सहायता एवं अनुग्रह राषि पीडित परिवार को क्यों नही मिल पा रही है। कई ऐसे परिवार है जिनमें हितग्राही की मृत्यु हुये करीब 2 वर्श हो गये है लेकिन पीडित परिवार को अभी तक सहायता राषि नही दी गई है। डॉ. सिकरवार ने समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारिओं से कहा कि षहर कचरे के ढेर में तब्दील होता जा रहा है, न समय पर सफाई हो रही है और न ही कचरा उठाया जा रहा है। सड़को की जर्जर हालत और बिजली के खम्भों पर स्ट्रीट लाईटों के न होने और जहां स्ट्रीट लाईट है उनके काम न करने के कारण जनता किन-किन परेषानिओं को सामना कर रही है।
डॉ. सिकरवार ने निगम अधिकारिओं से पूछा खराब सड़को, खम्बों पर स्ट्रीट लाईट न होने या न काम करने की समस्या के निराकरण के लिये क्या कर रहे है। जब भी स्ट्रीट लाईट की समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारिओं से पूछा जाता है तो एक ही जबाब मिलता है कि स्ट्रीट लाईट का सामान नही है। इसके साथ ही डॉ. सिकरवार ने सफाई कार्यो में लगी मषीनों एवं वाहनों की समय पर सर्विस, सफाई कर्मचारिओं का वेतन समय पर न दिये जाने, पानी की लाईनों में गंदे पानी का आना, ट्यूबबेल सुचारू रूप से नही चल पा रहे हैं उन्हें षीघ्र ठीक किये जाने जैसी अनेक समस्याओं का निराकरण षीघ्र किये जाने के लिए कहा। विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि अगर 7 दिवस के अंदर सफाई और स्ट्रीट लाईटों की व्यवस्था को दुरस्त नही किया गया तो नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्षन किया जायेगा, जिसके लिये आप सभी तैयार रहे। डॉ. सिकरवार की नाराजगी को देखते हुये नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने कहा कि आपके द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करवाया जायेगा।
