शिवराज सरकार आज 5 लाख किसानों के खातों में भेजेगी 100 करोड़ रुपए

भोपाल. मध्य प्रदेश में आज शिवराज सरकार राज्य के 5 लाख किसानों को 100 करोड़ रुपए की आर्थक मदद देने जा रही है। दरअसल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में दो किस्तों में 4 हजार रुपए सालाना जमा करेगी।
हम सब किसान हितैषी
किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपए जमा करने के निर्णय पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी पॉलिटिकल नहीं है। बीजेपी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हम सब किसान हितैषी है। मैंने घाषणा की थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत चार हजार रुपए सालाना किसानों के खाते में डाले जाएंगे। यह रकम दो किस्तों में प्रदेश के किसानों के खाते में डाली जाएगी।
इस योजना के तहत आज 5 लाख किसानों के खाते में सरकार 100 करोड़ रुपए जमा करेगी। प्रदेश के लगभग 80 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं सीएम ने बताया कि वनाधिकार कानून के तहत जिन आदिवासी भाइयों को जमीन के पट्टे दिये गए है उनको भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *