मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खारिज किया

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खारिज कर दिया है और कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार की कोई तिथि तय नहीं है जब होगा तो पता चल जाएगा। मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई थी। हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज से मुलाकात की जिसके बाद इस तरह की चर्चाएं थी कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है इसके साथ ही निगम मंडलों में नियुक्ति की चर्चाएं शुरू हो गई थी।
प्रदेश के सभी भू माफिया अपना बोरिया बिस्तर लेकर भाग जाए
वहीं सीएम शिवराज ने भू माफियाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया है और कहा है कि प्रदेश के सभी तरह के भू माफिया अपना बोरिया बिस्तर लेकर भाग जाए क्योंकि शिवराज सरकार प्रदेश के माफियाओं, गुंड़ों, बदमाश, दादा, पहलवान सहित सभी तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिवराज सरकार कार्रवाई करेंगी। सीएम ने आगे कहा कि सज्जन लोगों के लिए भाजपा सरकार फूल की तरह कोमल है लेकिन बदमाशों के लिए वज्र की तरह कठोर, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े माफियाओं को सरकार नहीं छोड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *