मानस भवन के पास तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला

ग्वालियर. मानस भवन के पास तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर सो रहे गरीब परिवार पर चढ़ गई, इस हादसे में पति, पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है वहीं आरोपी कार को मौके पर छोड़कर भाग निकले।
आरोपियों की पुलिस को कोई जानकारी नहीं लगी
जानकारी के अनुसार पड़ाव थाना पुलिस के अनुसार मानस भवन के सामने फुटपाथ पर गरीब परिवार रहते है। आज सुबह 4 बजे के आसपास तेज रफ्तार सफेद रंग की कार एमपी 07 सीबी 4139 फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में फुटपाथ पर सो रहा परिवार आ गया वहीं मौके पर चीखपुकार मच गई और कार से चालक व अन्य सवार ने घायलों की मदद करने के बजाय पैदल ही दौड़ लगा दी। मौके पर गस्त पर निकली पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल पति, पत्नी व बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया फिलहाल आरोपियों की पुलिस को कोई जानकारी नहीं लगी है। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है वहीं घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *