सैक्स रैकेट- सट्टेबाजों को विदेशी लड़कियां उपलब्ध करवाता था सागर जैन

इन्दौर. इंटरनेशनल सैक्स रैकेट और मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल बदमाशों में से एक सागर जैन को पुलिस रिमांड पर लिया गया उस दौरान सागर जैन ने खुलासा किया है कि वह इन्दौर -भोपाल के कई बड़े सट्टेबाजोंके संपर्क में था। जब भी वह शहर के लग्जरी होटलों में उनकी पार्टियां आयोजित होती थी तो कई लोग उससे संपर्क कर रशियन लड़कियां बुलवाते थे। पुलिस अभी आरोपी सागर जैन और उसकी पत्नी के खातों की जानकारी इकट्ठी करने में जुटी हुई है।
रशियन युवती ने सागर से नाता तोड़ा
विजयनगर टीआई तहजीब काजी के अनुसार आरोपी सागर जैन का पीआर मंगलवार तक का है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर दोबारा पीआर मांगा जायेगा। इसने शहर में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को बिजनेसमैना बताकर उससे भी शादी कर ली थी, लेकिन ज बवह पकड़ाया तो युवती ने रिश्ता तोड़ लिया। आरोपी सागर जैन और युवती का जिम में संपर्क हुआ था।
सागर जैन से विदेशी लड़कियां बुलवाते थे
युवती अब इस पर केस करने की तैयारी में है। वहीं, आरोपी सागर जैन ने इन्दौर-भोपाल के कुछ बड़े सट्टा व्यापारियों की भी जानकारी पुलिस से शेयर की है। जो होटलों व फार्महाउस में ड्रग्स पार्टियां करते है और सागर जैन से विदेशी लड़कियां बुलवाते थे। विजय नगर के कई होटलों में इसने सट्टेबाजों को आईपीएल शुरू होने के बीच लड़कियां उपलब्ध करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *