अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन घायल
वॉशिंगटन. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन सत्ता संभालने के पूर्व ही घायल हो गये हैं। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए गिर गये और उन्हें फ्रेक्चर हो गया है। बाइडेन को जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ भी लेनी है। हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन का जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।

