सीमा पर बड़ा खतरा, घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी- सेना प्रमुख

नई दिल्ली. भारतीय सेना के प्रमुख आर्मी चीफ जनरल एमएल नरवणे ने चेतावनी दी है और कहा कि देश की सीमा पर आतंकियों का खतरा मंढरा रहा है, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं।
नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के लॉच पैड हैं
सेना के प्रमुख आर्मी चीफ जनरल एमएल नरवणे ने कहा कि हमारी पश्चिमी सीमाओं पर मौजूदा हालात में आतंकवाद अभी भी गंभीर खतरा बना हुआ है, कई कोशिशों के बावजूद इसमें कमी नहीं आ रही है। नियंत्रण रेखा पर आतंकियों के लॉच पैड हैं और आतंकी सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे है।
सेना के प्रमुख आर्मी चीफ ने जानकारी दी है कि सर्दियों की शुरूआत के साथ ही आतंकी घुसपैठ की इस साल की आखिरी कोशिश कर रहे है। गौरतलब है कि बर्फ का स्तर अधिक हो जाने से सीमा पर घुसपैठ करना आतंकियों के लिए नामुमकिन हो जाता है। लिहाजा आतंकियों ने घाटी में दक्षिण दिशा की ओर से घुसपैठ की वारदातों में इजाफा किया है, यानी अब निचले इलाकों के जरिए घुसपैठ की साजिश हो रही है। इन वारदातों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंगें बनाना भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *