शहर के आसपास 48 घंटे उत्तर से ठण्डी हवा चलेगी, सुबह धुंध छाई, तापमान 11.7 डिग्री रहा

ग्वालियर. शुक्रवार की सुबह शहर में हल्की धुंध के साथ शुरू हुई हैं ठण्ड और अन्य दिनों की तुलना में कम ही रही है। तापमान 11.7 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 2.2 अधिक रहा हे। 48 घंटे में उत्तर से ठण्डी हवा चलने की बात मौसम विभाग कह रहा है। जिससे शहर समेत अंचल में ठण्ड बढ़ेगी।
दिनों दिन तापमान गिर रहा है हर दिन के साथ मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। कभी धूप तो कभी बादल दिन और रात के तापमान को प्रभावित कर रहे हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि आने वाले 2 दिन में अंचल का मौसम एकदम बदल जायेगा। यहां ठण्डी हवा की आमद दर्ज होगी जिससे ठण्ड बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *