लोकायुक्त का छापा पंचायत सचिव के निवास पर , तीन मंजिला मकान, 1.50 लाख रूपये नगद, 10 तौला सोना मिला
ग्वालियर. शहर से 50 किमी दूर लोकायुक्त टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भितरवार स्थित किठौदा में पंचायत सचिव के निवास पर छापा मार कार्यवाही कर रही है। अभी तक तीन मंजिला मकान, लगभग 10 तौला सोना, 1.50 लाख रूपये नगद मिले हैं। अभी फिलहाल कार्यवाही जारी है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर से 50 किमी दूर भितरवार स्थित किठौदा गांव में पंचायत सचिव शैलू जाट उर्फ शैलेन्द्र जाट पिछले दिनों से काफी शिकायत मिल रही थी इस संदर्भ में लोकायुक्त की टीम टीआई कविन्द्रसिंह चौहान, राघवेन्द्रसिंह तोमर, रानीलता नामदेव, रिसश्वेर, और आराधना डेविस, एसआई सुरेश कुशवाह आरक्षक विनोद शाक्य, जसवंत शर्मा, संजय, सुरेन्द्र सैमेल, देवेन्द्र पवैया और गिर्राज आदि ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। अभी तक कार्यवाही में लोकायुक्त टीम को एक 3 मंजिला मकान, डेढ़ लाख रूपये नगदी और लगभग 10 तौला सोना मिला है और अभी फिलहाल कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही की जा रही है।
पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा उसका नाम शैलेंद्र सिंह जाट
लोकायुक्त पुलिस ने जिस पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा उसका नाम शैलेंद्र सिंह जाट उर्फ शैलू है। यह मस्तूरा पंचायत के सचिव है। यह पंचायत भितरवार विकासखंड के तहत आती है। इनके खिलाफ सरपंच कमल जाटव ने शिकायत की थी कि शैलेंद्र सिंह जाट ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ रखी है। इसी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच शुरु की थी। साथ ही शुक्रवार सुबह दो स्थानों भितरवार के वार्ड-9 स्थित घर और किठौता गांव में एक साथ छापामार कार्रवाई की है।
12 साल की नौकरी में मालामाल हुआ पंचायत सचिव
लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि शैलेंद्र सिंह तो अभी तक जितना वेतन मिला है, उससे कहीं अधिक उसने खर्चा कर रखा है। साल 2008 में पंचायत सचिव की नौकरी शुरु करने वाले शैलेंद्र सिंह का मासिक वेतन लगभग 12 हजार रुपए है। 31 अक्टूबर 2019 तक उसकी कुल आय 13.30 लाख रुपए के आसपास होती है पर उसके पास कहीं ज्यादा माल मिला है।
