महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का निधन

नई दिल्ली. अर्जेटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो अरमांडो माराडोना का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अर्जेटीना की मीडिया ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार माराडोना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। जानकारी के अनुसार हाल ही में माराडोना की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में माराडोना के कई टेस्ट किये गये। कुछ दिनों पूर्व माराडोना का कोरोना टेस्ट भी हुआ था लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
दुःख जताया क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने
क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने माराडोना के निधन पर दुःख जताया हे। उन्होंने ट्वीट किया। महानतम खिलाडि़यों में से एक महान डिएगो माराडोना के निधन के बारे में सुनकर दुःख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *