छापा-सीएचएमओ को गंदगी और 3 संदग्धि मरीज मिले न्यूलाईफ अस्पताल में

ग्वालियर. बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग का दस्ता शिन्दे की छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल ने छापामार कार्यवाही की है। यहां पूरे अस्पताल में गंदगी मिली है जो पानी मरीजों और वहीं पानी उनके साथ आने वालों को पीने के लिये दिया जाता है। वहां भी गंदगी फैली थी। यहां केसशीट व्यवस्थित नहीं थी। किस मरीज को क्या इलाज दिया जा रहा है, यह भी स्पष्ट नहीं था। साथ ही, अस्पताल में 3 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं, जिन्हें बिना सैम्पलिंग के भर्ती किया हुआ था। इस पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन पर नाराजगी व्यक्त की। अब यह टीम अपनी रिपोर्ट सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा को देगी।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर की शिन्दे की छावनी पर डॉ. संजीव थरेजा का न्यू लाइफ हॉस्पिटल है। यहां काफी समय से साफ सफाई को लेकर शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची थी। जिस पर बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी प्रतीक दुबे के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पातल के भीतर घुसने से लेकर गंदगी मिली। जिस पानी को अस्पताल में आने वाले लोगों के लिये रखा गया था। उस टंकी में भी गन्दगी मिली। अस्पताल में बेड से लेकर वार्ड तक सफाई की गुणवत्ता हल्की थी। भीतर अस्पताल में 3 मरीज भर्ती मिले। जिनको सर्दी, जुकाम और खांसी का उपचार दिया जा रहा था उनकी कोरोना जांच नहीं कराई गयी। टीम रिपोर्ट सीएमएचओ को देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *