झांसी रोड इलाके में युवक ने सगे भाई की कार को किया आग के हवाले, स्वयं कॉल कर दी सूचना

ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके में एक युवक ने अपने ही सगे भाई की ब्रेजा कार को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने स्वयं भाई को फोन कर कार में आग लगने की खबर दी। घटना रविवार की रात की है। पूरी घटनास्थल पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसका वीडियो सोमवार की सुबह सामने आया।
नका चन्द्रवदनी स्थित नहर वाली माता रोड निवासी अशोक कुशवाह ट्रांसपोर्ट नगर में लेथ मशीन का कार्य करते है। उन्होंने झांवसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अशोक ने बताया है िकवह अपनी ब्रेजा कार घर के पास खड़ी करते हैं। घटना के बाद से ही आरोपी मोबाइल बन्द कर गायब है। ऐसा बताया जा रहा है। आरोपी अपने छोटे भाई की तरक्की से जलता था और मन ही मन उससे टशन रखने लगा था। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि लगभग 12.30 बजे उनके भाई प्रेम कुशवाह ने फोन कर बताया कि कार में आग लग गयी है। खबर मिलते ही अशोक से बाहर आये और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। हालांकि तब तक कार की सीट और अंदरूनी हिस्सा जल चुका था। कार का कांच भी टूटा हुआ था।
CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी प्रेम कुशवाह पहले अपनी बाइक से पेट्रोल निकालता दिखा। इसके बाद उसने कार का कांच तोड़ा और अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।सोमवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।
आग लगाने के बाद से आरोपी प्रेम कुशवाह घर से गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे हैं। झांसी रोड थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि कार में आग लगने की घटना हुई थी। पीड़ित ने अपने ही भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *