सोना-चांदी लगातार क्रैश हो रहे थे आज बदल गया गेम

हाई से अभी कितनी सस्ती Silver? 

नई दिल्ली. सोना-चांदी में पिछले कुछ दिनों में बड़ा क्रैश (गोल्ड-सिल्वर रेट क्रैश) देखने को मिल था। लेकिन सोमवार को गेम पलटा हुआ नजर आया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स से लेकर घरेलू बाजार तक में सोना-चांदी चमके। अगर आप भी गिरावट में इन कीमती धातुओां को नहीं खरीद पाये तो आपको बता दें कि हाईलेवल से सोना-चांदी अभी भी काफी सस्ते मिल रहे हैं।
चांदी जोरदार क्रैश के बाद चमकी
सबसे पहले बाते करते हैं चांदी की कीमत में सोमवार को आये बदलाव के बारे मे ंतो एमसीएक्स पर 4 दिसम्बर की एक्सपायरी वाली चांदी पिछले सप्ताह के क्रैश केबाद चमकी है। इसकी कीमत 5 हजार रूपये प्रति किलोग्राम से अधिक उछाल गाया है। यह 1,53 लाख के पार निकल गयी। वहीं इससे पहले पिछले 5 दिनों में इसका भाव वायदा व्यापार में 1,76,309 रूपये प्रति किलो से 28 हजार 496 रूपये सस्ती होकर 1,47,813 रूपये पर आ गयी थी।
चांदी कितनी सस्ती है
अगर चांदी में ताजा उछाल के बाद इसके लाइफ टाइम हाई से तुलना करें तो यह कीमती धातु अभी भी काफी सस्ती मिल रही है। यानी निवेश करने का प्लान बना रहे लोगों के पास अभी भी मौका है। दरअसल, जनवरी के आखिरी हफ्ते में 1 किलो सिल्वर के दाम 4,20,048 रूपये के हाई पर पहुंचा था। जहां से अभी चांदी 2.67 लाख रूपये प्रतिकिलो के आसपास सस्ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *