करंट टिकट-ट्रेन में खाली सीट पर बुक करें टिकट, 10 घंटे पहले बुकिंग शुरू होती है

नई दिल्ली. ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप करंट टिकट बुक कर सकते है। यह टिकट ट्रेन के चार्ज बनने के बाद खाली बची सीटों/बर्थो पर बुक किया जा सकता है। करंट टिकट बुकिंग की सुविधा उन यात्रियों के लिये है। जिन्हें अचानक ट्रेन से यात्रा करना है। इसमें ट्रेन में खाली बची सीटों पर टिकट मिलता है। टिकट मिलना सीट खाली होने पर ही निर्भर करता है। करंट टिक बुक करने के लिये आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप का उपयोग कर सकते है। यहां आपको अपनी यात्रा की जगह और ट्रेन की जानकारी डालनी होगी। इसके बाद खाली सीटों की जानकारी मिल सकती है। टिकट बुक करने के लिये सबसे पहले आईआरसीटीसी ऐप या वेबसाइट खोले। इसके बाद अपना अकाउंट लॉगिन करें।
करंट टिकट की बुकिंग का समय ट्रेन का पहला रिजर्वेशन चार्ट बनने से जुड़ा होता है। नये नियम के अनुसार, कुछ ट्रेनों का पहला चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले तैयार होता है। इसके बाद खाली सीटों पर करंट बुकिंग की सुविधा मिल सकती है। ट्रेन सर्च करने के बाद उस ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी देखें। अगर सीट उपलब्ध है तो करंट बुकिं का विकल्प दिखाई दे सकता है। इसके बाद यात्री की जानकारी भरकर टिकट बुक कर सकते है। करंट टिकट बुकिंग में भुगतान ऑनलाइन करना होता है। आप यूपीआई, डेबिट कार्ड या दूसरे उपलब्ध पेमेंट ऑप्शन से पैसे जमा कर सकते है। पेमेंट पूरा होने के बाद आपका टिकट बुक हो जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *