देश को क्यों खबर कर रहा है, दिल्ली एयरपोर्ट पर दिपके पर फूटा लोगों का आक्रोश
नई दिल्ली. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक्टिविस्ट अभिजीत को दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग दिपके पर चिल्लाते हुए सवाल करते हुए सुनाई दे रहे है। अरे देश को क्यों खराब कर रहा है भाई? वीडियो में देखा ाजा सकता है कि एक अन्य मौके पर कुछ लोग चोर-चोर के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो में दिपके का सामना करने वाले लोगों की पहचान साफ नहीं हो पायी है।
बैरिकेडिंग पार कर लहराये थे झंडे
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सीजेपी कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में लिया था। ज बवह कथित तौर पर बैरिकेडिंग पार कर जंतर-मंतर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जंतर-मंतर अब अधिसूचित प्रदर्शन स्थल नहीं है। यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद दिपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, तिरंगा लहरा दो, दिपके ने देशभक्तों और राष्ट्रीय ध्वज से प्यार करने वाले लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
