6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, एक महिला भी शामिल; मध्य प्रदेश के दो नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली. राष्ट्रपति ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए है, इनमें एक महिला भी है। ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे। डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बृज मोहन राम ओडिशा, डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम सिक्किम के गर्वनर होंगे।


ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के राज्यपाल बने
ओम प्रकाश माथुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और अनुभवी संगठनकर्ता हैं। उनका जन्म 2 जनवरी 1952 को राजस्थान के पाली जिले के बेड़ल गांव में हुआ था। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। वे भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल का पद संभाला था।


राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के राज्यपाल बने
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई की और 1989 में भाजपा से जुड़े। वे गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और राज्य सरकार में वन एवं पर्यावरण तथा पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी काम किया। जनवरी 2025 में उन्होंने केरल के राज्यपाल का पद संभाला।


बृज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल बने
बृज मोहन राम भाजपा के नेता और पूर्व सांसद हैं। उनका जन्म 1 जनवरी 1958 को तत्कालीन बिहार के पलामू क्षेत्र में हुआ था, जो अब झारखंड में है। वे 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1996 से 2004 तक उन्होंने पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।


डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनाया
डॉ. सुधा यादव भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1965 को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में हुआ था। उन्होंने रसायन विज्ञान में एमएससी और पीएचडी की डिग्री हासिल की। वे 1999 में महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चुनी गईं और 2004 तक इस पद पर रहीं। बाद में वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनीं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया।


डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के गर्वनर होंगे
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के भाजपा नेता हैं। उनका जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वे पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने 1990 से 2008 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में चार कार्यकाल पूरे किए और 2003 से 2005 तक राज्य सरकार में मंत्री रहे। 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और 2024 तक इस पद पर रहे।


दुष्यंत गौतम सिक्किम के गर्वनर होंगे
दुष्यंत कुमार गौतम भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। छात्र जीवन में ABVP से जुड़े और बाद में भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। 2020 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए और 2022 तक सांसद रहे। वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं और पार्टी में संगठन व चुनावी रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *