15 अक्टूबर को ललितपुर से ही लौटेगी शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति तक नहीं जाएगी ट्रेन

ग्वालियर.  झांसी मंडल के बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलखंड पर अगासोद स्टेशन में तीसरी रेल लाइन से संबंधित यार्ड रीमाडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने 15 अक्टूबर को नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

ट्रेन निर्धारित दिन रानी कमलापति स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि ललितपुर स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, ट्रेन संख्या 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को ललितपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *