कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत, कारणों की जांच जारी

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क से सोमवार की देर शाम दुखद खबर सामने आई। मादा चीता आशा के पांच शावकों में से एक की मौत हो गई। मृत शावक की उम्र करीब आठ माह थी। नियमित निगरानी के दौरान वनकर्मियों को शावक मृत अवस्था में मिला। घटना के बाद वन विभाग में हलचल मच गई। फिलहाल शावक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। इस घटना के बाद कूनो में चीतों की कुल संख्या घटकर 53 रह गई है।

– खबर अपडेट होगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *