राहुल गांधी-खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकले, एसआईआर को रद्द करने की याचिका की दायर

नई दिल्ली. नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गये हैं। दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गये। इससे पहले राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उनके साथ अभिषेक मनु सिंघवी भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होकर आधिकारिक रूप से रजिस्टर हो गयी है। याचिका में एसआईआर कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गयी है। याचिका में एसआईआर की प्रक्रिया को ईसीआई की तरफ से शक्तियां के गलत उपयोग के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गयी है। इससे पहले दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च किया था। मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव सहित इंडिया ब्लॉक के कई नेता शामिल हुए थे। मार्च में शामिल होने के लिये देश के अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे।
हालांकि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने बताया कि आज वह और इंडिया ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर करेंगे। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आशुतोष रांका और सौरवदास ने सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिये तारीख तय करने की मांग की है। सीजेपी ने अल्टीमेटम दिया है। दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख दे। ऐसा नहीं होने पर सीजेपी एक बार फिर प्रदर्शन का आव्हान करेगी। इंडिया ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने सोमवार की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिये हैं। डीएमआरसी के अनुसार इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, बाराखंभा और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट शामिल है।
