10वीं की छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया ब्लात्कार, चोटी पकड़कर कमरे में खींचा, डरी हुई थी इसलिये चुप थी

ग्वालियर. ठाठीपुर थाना इलाके में एक कोचिंग क्लासेस के संचालक ने 12वीं की छात्रा से रेप किया गया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 24 सितम्बर की है। छात्रा ने महिला पुलिस अधिकारियों को बताया कि हमारे बैच की छुट्टी थी। लेकिन सर ने मुझे कोचिंग पर बुलाया था। सुबह 8.30 बजे मैं वहां पहुंची। इसके बाद सर गंदी हरकत करने लगे। मैंने विरोध किया तो वह चोटी पकड़ घसीटते हुए अपने कमरे में ले गये और चिल्लाने पर मुंह दबा दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे मैं डर गयी और कई दिनों तक खामोश रही। कोचिंग न जाने पर मामा की सख्ती-पूछताछ के बाद मामला सामने आया है। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज की है।
क्या है घटनाक्रम
15 वर्षीय छात्रा बचपन से अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। वह 12वीं बोर्ड की तैयारी के लिए शासकीय क्वार्टर स्थित एक कोचिंग क्लासेस जाती थी, जहां सत्यजीत शाक्य उसे पढ़ाता था। छात्रा कोचिंग पहुंची। उसे जानकारी नहीं थी कि उस दिन कोचिंग की छुट्टी है और 10वीं के बच्चे जा चुके हैं। कोचिंग परिसर में ही शिक्षक का निवास भी है। जब छात्रा काफी देर तक अकेली बैठी रही और उसने अन्य बच्चों के न आने का कारण पूछा, तो आरोपी कोचिंग संचालक की नियत बिगड़ गई।
छात्रा के सवाल पूछते ही आरोपी सत्यजीत उसके पास आया और हाथ पकड़ लिया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने बर्बरता दिखाते हुए उसकी चोटी पकड़ी और घसीटता हुआ अपने कमरे में ले गया। छात्रा ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *