अचलेश्वर महादेव न्यास में वैश्य समाज का काबिज-अध्यक्ष राजेश ऐरन, सचिव राजकुमार और न्यासी मुदगल विजयी

ग्वालियर. अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के 31 वर्षो के बाद हुए निर्वाचन में वैश्य समाज का दबदबा रहा, रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि में घोषित परिणामों में कार्यकारी न्यासी को छोड़कर शेष 7 प्रमुख पदों पर वैश्य समाज के प्रत्याशी विजयी हुए है। न्यायालय के आदेश पर संपन्न कराये गये चुनाव में अध्यक्ष राजेश ऐरन, सचिव राजकुमार महेश्वरी और न्यासी महेश मुदगल जीत दर्ज की है।


अचलेश्वर न्यास चुनाव परिणाम (एक नजर में):
कार्यकारी न्यासी:
विजयी प्रत्याशी: महेश मुदगल, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: हरिबाबू शिवहरे, जीत का अंतर: 563
अध्यक्ष:
विजयी प्रत्याशी: राजेश ऐरन, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: राजीव चड्ढा, जीत का अंतर: 89
उपाध्यक्ष:
विजयी प्रत्याशी: नवीन गर्ग, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: वैभव सिंघल, जीत का अंतर: 300
सचिव:
विजयी प्रत्याशी: राजकुमार माहेश्वरी, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: गणेश अग्रवाल, जीत का अंतर: 333
कोषाध्यक्ष:
विजयी प्रत्याशी: कृष्ण बिहारी गोयल, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: रवि चौबे, जीत का अंतर: 532
सूचना सचिव:
विजयी प्रत्याशी: निशांत सिंघल, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: अभिषेक चतुर्वेदी, जीत का अंतर: 467
मार्गदर्शक व्यवस्थापक सचिव:
विजयी प्रत्याशी: रामकुमार गोयल, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: आशुतोष गुप्ता,जीत का अंतर: 613
मार्गदर्शक उपव्यवस्थापक:
विजयी प्रत्याशी: प्रदीप कुमार बंसल, निकटतम प्रतिद्वंद्वी: नीलेश चौबे, जीत का अंतर: 447

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *