MP के जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड 4.46 प्रतिशत की वृद्धि, पीजी प्रथम वर्ष को 81,126 रूपये 1 अप्रैल से मिलेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ने वाले जूनियर डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग काफी दिनों से चली आ रही थी, डॉक्टरों के आंदोलन के बाद सरकार को झुकना पड़ा और स्टाईपेंड बढ़ाने के आदेश जारी दिये है। यह डॉक्टरों के लिये राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने उनके स्टायफंड में 4.46प्रतिशत की वृद्धि की है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग की सहमति के बाद बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जायेगी। इससे पीजी के प्रथम-द्वितीय -तृतीय वर्ष के साथ सुपर स्पेशयलिटी के विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया आदेश।
जारी आदेश के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों का स्टायपेंड 77 हजार 662 रूपये से बढ़ाकर 81,126 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। द्वितीय वर्ष के डॉक्टरों को अब 80,050 रूपये के स्थान जगह 83,620 रूपये मिलेंगे। वहीं, तृतीय वर्ष के डॉक्टरों का स्टाईपेंड 82,441 रूपये से बढ़ाकर 86,116 रूपये कर दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी के प्रथम एवं द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड भी वृद्धि कर 86,116 रूपये कर दिया गया है। यह वृद्धि महंगाई भत्ते के आधार पर की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *