ग्वालियर में रविवार से खुलेगा गुरुद्वारा से फूलबाग का रास्ता

ग्वालियर. एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते गुरुद्वारा से फूलबाग के बीच का रास्ता लंबे समय से बंद था। नवरात्र के पहले दिन से ही शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यह रास्ता अब रविवार को खोल दिया जाएगा। अब वाहन सीधे जा सकेंगे। सिर्फ एक तरफ के रास्ते पर करीब 30 मीटर ही डायवर्ट रहेगा। यह सबसे बड़ी राहत आम लोगों को होगी, क्योंकि अब नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। दीपावली तक शहर के बाजार गुलजार रहेंगे। ऐसे में यह मुख्य रास्ता है। इसके चालू होने से आम लोगों को बड़ी राहत होगी। वहीं दूसरी तरफ विक्की फैक्ट्री से नाका चंद्रवदनी के बीच वाहन फिर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। यह सबसे बड़ी आफत है।
अब तक यह थी व्यवस्था
गुरुद्वारा से फूलबाग जाने के लिए वाहन चालक होटल क्लार्क इन तक तो सीधे जाते थे, लेकिन इसके बाद मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे वाले संकरे रास्ते से होकर फूलबाग जाना होता था। इससे दो प्वाइंट पर सबसे ज्यादा जाम लगता था। वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग तक सीधा रास्ता पूरा बंद था। वाहन चालकों को मोतीमहल होकर ही जाना होता था।
अब यह होगी व्यवस्था
फूलबाग से गुरुद्वारा जाने वाले वाहन चालक मोती मस्जिद तक आ सकेंगे। यहां से वाहन गोपाल मंदिर तक जाकर गुरुद्वारा जा सकेंगे। सीधे जलविहार भी जा सकेंगे। वहीं गुरुद्वारा से फूलबाग आने के लिए अब वाहन चालक सीधे आ सकेंगे। मार्कंडेश्वर मंदिर के पीछे से नहीं जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *