ग्वालियर में तीन और पटवारी निलंबित, 2 के खिलाफ चलेगा मुकदमा

ग्वालियर. स्वामित्व योजना में निष्पादक की भूमिका को लेकर पटवारियों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। रात को हड़ताल खत्म होने का संदेश आया लेकिन सुबह से दोपहर तक ग्वालियर में तीन और पटवारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा दो पटवारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस तरह ग्वालियर में निलंबित पटवारियों की कुल संख्या 22 हो गई। शासन से पटवारी संघ की चर्चा के बाद शुक्रवार की रात हड़ताल खत्म का संदेश आ गया।
106 पटवारियों को भेजा गया नोटिस
इसमें निष्पादक की भूमिका पर न्यायिक सरंक्षण दिए जाने के आदेश के साथ साथ अन्य मांगों पर भी सहमति बनी है। ग्वालियर जिले में कुल कार्रवाई में 106 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया। पटवारियों के अनुसार अब दो दिन में सभी कार्रवाई वापिस हो जाएंगी। यह सब वापिस होने के बाद ही पटवारी काम शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *