वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक
नई दिल्ली. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख होंगे, वह 31 अक्टूबर को 29वें एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे अभी वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ है। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह पदभार संभाला था। आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे। उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लडाकू विमान उडाने में माहिर है।

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे
आशुतोष दीक्षित एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे जो 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे। वह 31 अक्टूबर को रिटायर्ड हो रहे है। वह ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रल और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान भी संभाल चुके हैं। एयर मार्शल दीक्षित 29वें वायुसेना प्रमुख होंगे। उन्हें करीब 40 साल का सर्विस अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के अलग-अल्र वर्जन, जगुआर, तेजस, हॉक, आईएल-78, एएन-32, किरण, एचपीटी-32 और एवरो जैसे कई विमानों को उडाया है। वे एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी है। उन्होंने अब तक 3500 घंटे से ज्यादा उडान भरी है।
