पितृ पक्ष में किया गया दान होता है महादान

ग्वालियर. श्राद्ध पक्ष के पवित्र दिनों में विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के द्वारा मंगल धाम वृद्धा आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि कराया गया! विप्रा महिला मंच की संस्थापिका डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी के अनुसार दीन दुखी को भोजन करना सबसे बड़ा पितृ सेवा कार्य है पितृ पक्ष में भोजन दान से पितरों को तृप्ति मिलती है भोजन श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है जो पितरों तक पहुंचता है अतः इन दिनों में हमें जरूरतमंदों को भोजन जरूर करना चाहिए!
सचिव डॉक्टर राजरानी शर्मा के अनुसार निस्वार्थ भाव से किया गया दान फली भूत होता है दान करना मनुष्य जीवन में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम है कहा जाता हैं कि मानव सेवा ही माधव सेवा है अतः हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को और जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र आदि जरूर दान करना चाहिए । इस अवसर पर हमारी विप्रा बहनें राजरानी शर्मा, कृष्णा शर्मा, सुमन शर्मा, ज्योति शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, रंजना गर्ग, भारती शर्मा, गीता शर्मा आदि उपस्थित रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *