हमसे क्यों नहीं मिल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त, धरना के बीच राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा

नई दिल्ली. चुनाव आयोग के विरोध में कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली से लेकर झारखंड तक तेज हो गया है। मंगलवार को दर्जनों विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च करते हुए पहुंचे। उनका कहना है कि वह चुनाव आयुक्तों से मिलकर वोटर लिस्ट और SIR को लेकर अपने सवाल रखना चाहते हैं। इस बीच राहुल गांधी ने वीडियो जारी करते हुए पूछा है कि चुनाव आयुक्त विपक्षी सांसदों से मिल क्यों नहीं रहे हैं?
राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष के लोकसभा और राज्यसभा के 300 से अधिक सांसद आयोग से मिलने के लिये पहुंचे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि जब वह देश के करोड़ों लोगों के प्रतिनिधि हैं तो उन्हें चुनाव आयोग तक जाने से क्यों रोका जा रहा है। राहुल गांधी पुलिस की कार्यवाही और रास्ते में रोकने को लेकर भी सवाल उठाये हैं।
विपक्षी सांसद को आकाशवाणी भवन के पास रोका
चुनाव आयोग के ऑफिस की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के दूसरे सांसदों को आगे जाने से रोक दिया गया है। इसके बाद कई विपक्षी नेता पास के आकाशवाणी भवन परिसर में धरना पर बैठ गया है। चुनाव आयोग का कार्यालय वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बताया गया है।
इलाके मे ंBNNS की धारा 163 के तहत रोक के आदेश प्रभावशील थे। पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर मौजूद यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं से जगह खाली करने के लिये कहा है। आदेश नहीं मााने पर हिरासत में लेने की चेतावनी दी गयी ।बाद में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्त्ताओं को पुलिस बस में ले जाया गया। CPI (M) के सांसद जॉन ब्रिट्टास और वी शिवदासन सहित कुछ अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।
