फ्लाई दुबई के प्लेन को आसमान में ही मार गिराता इजरायल?
नई दिल्ली. फ्लाई दुबई की फ्लाइट 1073 में कॉकपिट के भीतर हुए हमले के बाद हालात इतने गंभीर हो गये थे। इजरायल ने विमान को मार गिराने की तैयारी कर ली थी। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान के अचानक लगभग 16 हजार फीट नीचे गिरने के बाद इजरायल का आशंका हुई कि यह हाइजैकिंग या इजरायल पर हमले की कोशिश हो सकती है।
30 सितम्बर को फ्लाइट क ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मिम मच्छार पर अटैक कर विमान का कंट्रोल लेने का प्रयास किया था। विमान के तेजी से नीचे आने के बाद इजरायल एयरफोर्स ने कॉकपिट से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था।
अगर हाइजैकिंग की पुष्टि हो जाती और हमलावरों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता, तो मामला इजरायल के रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जा सकता था। विमान को मार गिराने का अंतिम आदेश देने का अधिकार प्रधानमंत्री के पास होता.इजरायली अधिकारियों को आशंका थी कि अगर हाइजैकिंग होती और विमान इजरायल की तरफ बढ़ता रहता, तो उसे तेल अवीव पहुंचने से पहले ही रोक दिया जाता। विमान को आसमान में ही मार गिराया जाता. इसकी वजह संवेदनशील ठिकानों, जैसे बेन गुरियन एयरपोर्ट और अजरियेली सेंटर पर संभावित हमले का खतरा था.हालांकि, यह संकट आखिरकार कैप्टन स्मित मच्छार की सूझबूझ से टल गया. गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. यात्रियों ने अंदर पहुंचकर हमामी को काबू किया और विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने कंट्रोल संभाल लिया. इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक डायवर्ट किया गया।
