छप्परवाला पुल पर मोटरसाईकिल देखते ही देखते ही आग की लपटों में घिरी
ग्वालियर. छप्परवाला पुल इलाके में सोमवार का एक मोटरसाईकिल में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते मोटरसाईकिल आग की लपटों में घिर गयी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर इसे बुझाने की कोशिश भी की। कुछ देरके लिये घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। वीडियो में मोटरसाईकिल आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। बाइक में आग किस वजह से लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण की संभावना को लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
