एमपी के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब हर साल होगा प्रमोशन

भोपाल. मध्य प्रदेश में 10 साल से पदोन्नतियां बंद थी, अधिकारी विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक करना ही भूल गए थे। रिकॉर्ड ने मिलने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। सरकार ने साफ कर दया था कि जो मर्जी आए करना पडे लेकिन पदोन्नति तो करनी पडेगी। अब सभी विभागों में पदोन्नति के लिए डीपीसी हर साल कराई जाएगी।
पदोन्नति से रिक्त होने वाले पदों को समय पर भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया भी लगातार जारी रहेगी। अगले साल एक लाख सरकारी रिक्त पदों पर भर्तियां कराई जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रवींद्र भवन में कृषि विभाग के पदोन्नत कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में कही। विभाग के 3357 कर्मचारी पदोन्नत हुए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 44 दिवंगत कर्मचारियों के स्वजन को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी सौंपे। कृषि विभाग के जिन 3357 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। उसमें कृषि विकास विभाग के 1725 मंडी बोर्ड के 1439 कृषि अभियांत्रिकी के 149 बीज प्रमाणीकरण के 36 और बीज निगम के आठ कर्मचारी शामिल है। विभाग के 44 दिवंगत कर्मचारियों के स्वजन को सहायक वर्ग-तीन के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में अनुकंपा नियुक्ति के मामले लंबित न रहें इसका प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 85 हजार से अधिक रिक्त पदों पर सरकार युवाओं को रोजगार दे चुकी है। अगले वर्ष एक लाख से अधिक पदों पर नई भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग के अंतर्गत मंडी बोर्ड में 600 मंडी निरीक्षक, 50 उपयंत्री, 30 सचिव और 100 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित 1500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी वर्ष पूरी करने का लक्ष्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *