मैट्रीमोनियल एप पर दोस्ती, दोस्त के फ्लैट और होटल में किया दुष्कर्म

ग्वालियर. मेट्रीमोनियल एप पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म -धमकाने का मामला सामने आया है। यूपी के इटावा की 31 वर्षीय युवती की दिसम्बर 2023 में भिंड निवासी प्रदीप उर्फ दीपक मिश्रा से मैट्रीमोनियल एप के माध्यम पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि प्रदीप ने स्वयं को कुंवारा बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उसे ग्वालियर बुलाकर बहोड़ापुर के उरवाई गेट स्थित दोस्त के किराये के फ्लैट में पहली बार दुष्कर्म किया और बाद में फ्लैट और होटल में कई बार बुलाकर शारीरिक संबंध बनाये।
युवती ने पुलिस को बताया है कि साल 2025 में उसे आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी मिली है। विरोध करने पर आरोपी उसके घर पर पहुंचा और पिस्टल तानकर स्वयं को गैंगस्टर बताते हुए जान से मारने की धमकी दी है। युवती का आरोप है कि इस घटना के तनाव में उसके पिता को पैरालिसिस और ब्रेन हेमरेज हो गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे बुलाकर दुष्कर्म किया है। बहोड़ापुर पुलिस ने सोमवार को रेप और धमकाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गयी है।
शादीशुदा होने का पता चला तो पिस्टल तानने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले आरोपी उसके माता-पिता से मिलने घर पहुंचा था। उसके व्यवहार पर परिजनों को शक हुआ। पड़ताल करने पर आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके माता-पिता पर तान दी और खुद को गैंगस्टर बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, इस घटना के तनाव के बाद उसके पिता को पैरालिसिस और ब्रेन हेमरेज हो गया।
