मादा चीता केजीपी21 ने 5 शावकों को दिया जन्म, कूनो में अब कुल 60 चीते


श्योपुर. कूनो राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट चीता के तहत सोमवार को एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। भारत में जन्मी 32 माह की मादा चीता केजीपी 21 ने 5 स्वस्थ्य शावकों का जन्म दिया है। शावकों के जन्म के साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गयी है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे है।
भारत में शावक देने वाली तीसरी मादा
केजीपी 21 भारत में जन्मी और यहीं शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता है। इससे पहले मुखी और केजीपी 12 भी भारत में शावकों का जन्म दे चुकी है। कूनो में लगातार हो रहे चीता प्रजनन से भारत में चीता की संख्या बढ़ने की उम्मीदें मजबूत हुई है। केन्द्रीय र्प्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी शेयर की है।
एक्सपर्ट -वन अमले की निगरानी में है शावक
शावकों के जन्म के बाद सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोंि की बधाई दी गयी है। उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनस्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। नन्हें मेहमानों के आगमन से कूनों की धरती पर एक बार प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की नयी उम्मीद ने जन्म लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *