UP में BJP के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, सभी नये, राज्यपाल गंगवार की बेटी को बनाया उम्मीदवार, 2 केन्द्रीय मंत्रियों के टिकट कटे


लखनऊ. उत्तरप्रदेश में बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिये सोमवार की दोपहर 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सभी नये उम्मीदवार है। इनमें 2 महिलायें शामिल है। पीएम नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी का टिकट का दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।


उम्मीदवारों में 2 ब्राहम्ण, 1 ठाकुर, 3 पिछडे और 2 दलित है। पिछडे वर्ग में एक लोधी, एक कुर्मी और एक पाल समाज से है। वहीं, दलितवर्ग में एक खटीक और एक पासी समाज से है। सपा के 2 उम्मीदवार प्रोफेसर रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नाथवानी ने 30 सितम्बर को नामांकन दाखिल किया है। यदि सपा तीसरे और भाजपा के 9वें उम्मीदवार को नहीं उतारती है तो चुनाव में सपा के 2 और बीजेपी के 8 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
उत्तरप्रदेश में राज्यसभा की 31 सीटें है। इनमें 10 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है, 6 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन है। बीजेपी से केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा और नीरज शेखर, सीमा द्विवेदी, बृजलाल, गीता शाक्य, अरूण सिंह और सपा के रामगोपाल यादव, बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल 25 नवम्बर को समाप्त हो हरहा है। डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार बना दिये गये हैं, उन्होंने इस्तीफा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *