एनएच-46 पर मिनी ट्रक पलटने से हेल्पर की मौत

शिवपुरी. सुभाषपुरा थाना इलाके में रविवार की दोपहर एनएच-46 पर कलोथरा गांव के पास एक मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में सवार 26 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गयी। चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुड से भरा वाहन एमपी33 जी 7642 मुरैना से शिवपुरी आ रहा था। कलोथरा गांव के पास बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। केबिन क्षतिग्रस्त होने से हेल्पर अन्दर फंस गया।
सूचना पर सुभाषपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे युवक को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज शिवपुरी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।मृतक 35 वर्षीय पूरन जाटव (निवासी करमाज कला, थाना सिरसौद) था, जो वाहन पर हेल्पर था। वाहन इंद्रजीत चावला का है। शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को नींद का झोंका आना है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *