सिखओन मैराथन 2026 में दौड़े हजारों शहरवासी, फिटनेस के लिये लगाई दौड़

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में रविवार की सुबह भारतीय वायुसेना (आईएएफ)की सिखओन मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इसमें शामिल देशभर के 5 प्रमुख शहरों में ग्वालियर को इस राष्ट्रीय स्तर की मैराथन के लिये चुना गया है। शहर में लगतार दूसरे वर्ष भी मैराथन आयोजित की गयी है। सुबह 5 बजे से ही आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
मैराथन शुरू होने से पहले आयोजन स्थल पर हजारों प्रतिभाग जुट चुके थे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर दौड का शुभारंभ किया गयाहै। बैंड की धुनों और देशभक्ति गीतों के बीच बच्चे, युवा बुजुर्ग, खिलाडी और छात्र पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए है।
मैराथन शुरू होने से पहले आयोजन स्थल पर हजारों प्रतिभागी जुट चुके थे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों, जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। बैंड की धुनों और देशभक्ति गीतों के बीच बच्चे, युवा, बुजुर्ग, खिलाड़ी और छात्र पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए।
आयोजन में अलग-अलग आयु वर्ग और क्षमता के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न श्रेणियां रखी गईं। फुल और हाफ मैराथन में अनुभवी धावकों ने हिस्सा लिया, जबकि रन फॉर फिटनेस और फन रन में आम नागरिकों, परिवारों और बच्चों ने भागीदारी की। मैराथन रूट पर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के साथ ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की। मेडिकल टीम, पेयजल और वालंटियर्स को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। वालंटियर्स धावकों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
आयोजन से जुड़े पल्स इवेंट के पंकज शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया और उड़ान सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह रईखेड़ा ने बताया कि ग्वालियर का देश के पांच प्रमुख शहरों में शामिल होना गौरव की बात है। मैराथन का उद्देश्य युवाओं को वायुसेना के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ फिटनेस और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक करना है।
विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र
मैराथन के समापन पर विजेता धावकों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों की भागीदारी ने फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव के संदेश को मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *