रियाद पर हूतियों ने अरामको रिफाइनरी पर मिसाइलों से किया हमला

नई दिल्ली. यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की एक सुविधा को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। हूतियों का कहना है कि यह हमला यमन की राजधानी सना और दूसरे प्रान्तों पर सऊदी हमलों के जवाब में किया गया है।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक चश्मदीद के अनुसार में अरामको की सुविधा के आसपास धुएं और आग काबड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक हमले की पुष्टि नहीं की है। अरामको ने भी टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल जवाब नहीं दिया है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है। जब सऊदी अरब-हूतियों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हूतियों ने पिछले हफ्ते यानबू में भी अरामको की सुविधाओं पर हमले का दावा किया था। जबकि सऊदी अरब ने 6 मिसाइलें रोकने की बात कहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *