MP में गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, 47 प्रमुख मार्गों पर खर्च होंगे ₹199.58 करोड़
ग्वालियर. मानसून के सीजन में वर्षा के चलते खराब हुई मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की प्रदेशभर की 47 सडकों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सडकों की मरम्मत में कुल 199.58 करोड रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बारिश के कारण खराब हुई इन सडकों पर अब डामर की नई परत बिछाई जाएगी।
ग्वालियर की 7 सडकों पर होंगे 14.24 करोड खर्च
इसमें 14.24 करोड से ग्वालियर डिवीजन की सात, 8.35 करोड से नर्मदापुरम डिवीजन की चार, 19.26 करोड से शहडोल व रीवा डिवीजन की चार, 48.09 करोड से भोपाल डिवीजन की आठ, 25.37 करोड से उज्जैन डिवीजन की चार, 20.71 करोड से छिंदवाडा की दो, 1.68 करोड से सागर व जबलपुर डिवीजीन की 9 सडकों और 21.88 करोड से धार व इंदौर डिवीजन की 8 सडकों की मरम्मत का काम कराया जाएगा। ये सभी एमपीआरडीसी की मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड है जो एक शहर से दूसरे शहर व शहरों को ग्रामीण इलाकों से जोडने का काम करती है। अब बारिश का सीजन बीतने के बाद सडकों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
ग्वालियर डिवीजन-36 किमी लंबी मोहना से पोहरी रोड, 11.80 किमी लंबी आरोन से अशोकनगर रोड, 31.24 किमी लंबी सिरसोद से पिछौर रोड, 22.14 किमी लंबी नदीगांव से सेंवढ़ा रोड, 25.54 किमी लंबी सतनवाड़ा से नरवर रोड, 23.11 किमी लंबी अंबाह से पिनाहट रोड और 65 किमी लंबी दतिया से सेंवढ़ा रोड।
