एनएसयूआई से बागी दीपांशु शौकीन की उपाध्यक्ष पर बम्पर जीत
नई दिल्ली. डीयू का यकीन, दीपांशु शोकीन, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में अगर किसी एक नाम ने इतिहास रचा है, तो वह है दीपांशु शोकीन (पोस्टर पर जिसका नाम चला दीपांशु, 100कीन) इस लड़के ने बिना किसी बड़े राजनीतिक घरो के ठप्पे, बिना फॉर्च्यूनर के काफिले और बिना किसी राष्ट्रीय पार्टी के सिंबल के, एक ठेठ आम छात्र ने डूसू के उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसीडेंट) पद की कुर्सी पर ऐतिहासिक कब्जा जमा लिया है।
करोड़ों का बजट पानी की तरह बहाने वाली एबीवीपी और एनएसयूआई जैसी छात्र राजनीति की दिग्गज मशीनरियों को पटकनी देने वाले दीपांशु शौकीन कौन है। कैसे एक आम कंडक्टर के बेटे ने डीयू की पूरी सियासत को हिलाकर रख दिया।
डीटीसी कंडक्टर के बेटे का संघर्ष और नंगे पैर घूमा
मूल रूप से दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके के रहने वाले राकेश कुमार के बेटे दीपांशु शौकीन की पृष्ठभूमि बेहद सादगी भरी है। उनके पिता दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर बतौर कंडक्टर काम करते है। शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद दीपांशु वर्तमान में डीयू से बुद्धिस्ट स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कर रहे है।
NSUI का पोस्टर जारी, फिर लास्ट मिनट में ‘धोखा’
दीपांशु कोई रातों-रात उभरे चेहरा नहीं हैं. वे पिछले 4 सालों से एनएसयूआई (NSUI) के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कैंपस में छात्रों के मुद्दों पर चौबीसों घंटे खड़े रहे.
दीपांशु ने aajtak.in को बताया कि उनकी लोकप्रियता को देखते हुए एनएसयूआई ने शुरुआत में उन्हें उपाध्यक्ष (VP) पद का उम्मीदवार तय किया और बाकायदा उनका ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था. लेकिन ऐन वक्त पर पार्टी के भीतर ‘बड़े नेता के बेटे’ का दबदबा हावी हुआ. दीपांशु का आरोप है कि पार्टी के शीर्ष तंत्र को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि एक गरीब घर का बेटा डूसू का चुनाव लड़े. अंतिम समय में उनका टिकट काटकर कांग्रेस के एक बड़े नेता के बेटे को थमा दिया गया.
‘भाईचारे’ के दम पर लड़ा निर्दलीय चुनाव और रचा इतिहास
लास्ट मिनट पर हुए इस धोखे से टूटने के बजाय दीपांशु ने इसे अपनी ढाल बनाया. उन्होंने तय किया कि वे मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे. उन्होंने किसी पार्टी का झंडा थामने के बजाय अपनी ताकत ‘आम छात्रों के भाईचारे’ को बनाया.बिना किसी पार्टी फंड के, उन्होंने सिर्फ छात्रों के बीच रहकर ‘डीयू का यकीन, दीपांशु शौकीन’ का नारा बुलंद किया. आम छात्रों ने भी इस ‘अपमान’ और ‘गाड़ी-संस्कृति’ का जवाब पोलिंग बूथ पर ईवीएम का बटन दबाकर दिया.
