4 अक्टूबर को ‘सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2026’ का आयोजन ग्वालियर में होगा
ग्वालियर, ‘सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2026’ का आयोजन 4 अक्टूबर रविवार को एयर फ़ोर्स स्टेशन महाराजपुरा स्पोर्ट्स ग्राउंड, ग्वालियर में होने जा रहा है। देश के चुनिंदा 7 शहरों में आयोजित होने वाली इस मैराथन का ग्वालियर में होना शहर के लिए विशेष उपलब्धि है। फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना और देशभक्ति के संदेश को समर्पित इस मैराथन के प्रति देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके प्रचार-प्रसार में सुपरस्टार सुष्मिता सेन, टाइगर श्रॉफ सहित भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, आयुष म्हात्रे और शार्दुल ठाकुर ने भी अपना समर्थन दिया है।यह मैराथन फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्र के लिए प्रेरित करना है।मैराथन में प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की तीन प्रमुख श्रेणियां रखी गई हैं।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणियां होंगी। साथ ही 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी महिला एवं पुरुष वर्ग में अलग-अलग विशेष श्रेणियां रखी गई हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए कुल ₹1,38,000/- की पुरस्कार राशि रखी गई है।
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप और फिनिशर मेडल प्रदान किया जाएगा।विजेताओं के लिए 21 किमी एवं 10 किमी श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹10,000, ₹7,000 और ₹5,000, 5 किमी श्रेणी में ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000, जबकि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में ₹7,000, ₹5,000 और ₹3,000 के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।यह आयोजन सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन का दूसरा संस्करण है, जिसमें ग्वालियर सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से रनर्स और फिटनेस उत्साही प्रतिभागिता करेंगे। मैराथन की थीम “The Wings of Courage” रखी गई है, जो साहस, वीरता और प्रेरणा के संदेश को दर्शाती है।
आयोजन की प्रमुख जानकारीआयोजन
सेखों इंडियन एयर फ़ोर्स मैराथन 2026
दिनांक: 4 अक्टूबर 2026, रविवार
स्थान: एयर फ़ोर्स स्टेशन महाराजपुरा स्पोर्ट्स ग्राउंड, ग्वालियर दौड़
श्रेणियां: 5K | 10K | 21Kविशेष श्रेणी: 15 वर्ष से कम आयु के बच्चेवर्ग: महिला एवं पुरुषकुल पुरस्कारराशि: ₹1,38,000/-प्रतिभागियों के लिए: टी-शर्ट | कैप | फिनिशर मेडल
