ममता को ‘‘फुटबॉल खिलाड़ी’’ ऋतब्रत को ‘‘लिफाफा’’ चुनाव चिन्ह मिला

नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तृणमूल कांग्रेसके दोनों प्रतिद्वंदी गुटों के लिये नये नाम और चुनाव चिंह आवंटित कर दिये गये है। चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी गुट को ‘‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’’ के नाम और ‘‘फुटबॉल खिलाड़ी’’ का चुनाव चिंह दिया दिया है। जबकि बागी गुट को ‘‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’’ और चुनाव चिन्ह ‘‘लिफाफा’’ आवंटित किया गया है।


चुनाव आयोग के आदेशन के अनुसार ममता बनर्जी द्वारा अधिकृत फॉर्म -बी के तहत दाखिल किये गये नामांकन पत्रों को ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में मान्यता दी जायेगी। इन उम्मीदवारों में रबीउल आलम चौधरी, नंदीग्राम में संचिता प्रधान (डे) और असमकी नगांव संसदीय सीट से अब्दुल सलाम शामिल है।


इन्हें चुनाव आयोग द्वारा ‘‘फुटबॉल खिलाड़ी’’ चुनाव चिंह आवंटित किया गया है। जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 36 के वैधानिक नियमों के अधीन रहेगा। दूसरी तरफ अरूप रॉय द्वारा अधिकृत फॉर्म-बी के आधार नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को ‘‘डेमोक्रेटिव तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार माना जोयगा। इसके तहत सफिउज्जमान शेख और नंदीग्राम विधानसभा इलाके से इहतेशमुल हक के नामांकन को ‘‘लिफाफा’’ चुनाव चिन्ह वाले उम्मीदवार के तौर पर दर्ज किया जायेगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी वैधानिक आवश्यकताओं की पूर्ति होने पर ही यह व्यवस्था लागू होगी। यह आदेश पार्टी के नाम और मूल चिन्ह को फ्रीज किये जाने केबाद जारी किया गया है।
EC का अधिकारियों को सख्त निर्देश
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 70-रेजीनगर, 210-नंदीग्राम विधानसभा सीट और असम की 9-नगांव लोकसभा सीट के रिटर्निंग अफसरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है. आयोग के सचिव अश्वनी कुमार मोहाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों की वैधता लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 36 के तहत ही जांची जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *