रामदास घाटी से शिंदे की छावनी मार्ग बंद, पाइप लाइन को रिपेयर करने खोद दी सड़क, तीन दिन चलेगा काम

ग्वालियर। शिंदे की छावनी पर हर 10 दिन में फूटने वाली पानी की लाइन को ठीक करने के लिए तीन दिन तक मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके लिए रामदास घाटी पर पुलिस के बैरिकेड लगाए गए हैं। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी जाने वाले लोग अब भैंस मंडी वाले पुल से निकल रहे हैं। वहीं कटियावादी से आने वाले लोग बंद मार्ग में फंस रहे हैं। यह लोग डिवाइडर के बीच में पैदल निकलने के लिए बने कट से अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने हॉर्डिंग्स का गेट भी बैरिकेड लगाए हुए हैं, लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
वहीं कई लोग रामदास घाटी से रोना साइड से होते हुए शिंदे की छावनी पहुंच रहे हैं, जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है। रामदास घाटी से शिंदे की छावनी आने वाले मार्ग स्थित खल्लासीपुरा के पास सड़क के नीचे से ग्वालियर पूर्व विधानसभा की कई पानी की लाइन को भरने के लिए उपयोग में जाने वाले मेन पेयजल लाइन बिछी हुई है। चूंकि कास्ट आयरन की यह लाइन दशकों पहले डाली गई थी, इसके कारण इसमें कई जगह छेद हो गए हैं, जिससे यहां हर 10 से 20 दिनों में लाइन लीक हो जाती थी। इस लाइन को ठीक करने के लिए पीएचई विभाग ने रात में जेसीबी मशीन से पूरी सड़क की लाइन की गहराई तक खुदाई कर दी है।
तीन दिन बंद रहेगा मार्ग
पीएचई विभाग द्वारा आज लेड़ की मदद से दिनभर में पाइप लाइन के छेदों को बंद किया जाएगा। इसके बाद कल से क्रॉस आयरन का कैप बनाना शुरू कर दिया जाएगा, जो कि रात में भर जाएगा। एक दिन इसे सूखने के लिए छोड़ दिया जाएगा, तीसरे दिन इस मार्ग को खोल दिया जाएगा।
रामदास घाटी से शिंदे की छावनी आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को रोना साइड ब्लॉकर आ रहे हैं, जिससे 15 फीट चौड़े मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। क्योंकि इसी मार्ग पर लोगों के वाहन पार्क हैं, साथ ही पटरी पर लोगों के ठेले लगे हुए हैं, जिससे पहले से संकरा मार्ग और सकरा हो गया है।
ऐसे ठीक की जाएगी लाइन
पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए लाइन के चारों ओर छेदों में लेड़ भरा जाएगा। इसके बाद लाइन के आसपास सीसी का ब्लॉक बनाया जाएगा, जिसके बाद सड़क पर डामर आदि बिछा दिया जाएगा। इसके कारण सड़क में भारी वाहनों के भार को सहन करने की क्षमता आ जाएगी और यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
आपने कहा
शिंदे की छावनी पर पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, इस लाइन को ठीक करने के बाद मार्ग को खोल दिया जाएगा।
शिशिर श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीएचई विभाग, नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *