मालनपुर में सूर्या रोशनी में साइट केयर चिकित्सालय के सहयोग से  नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 200 लोगों की हुई जांच

मालनपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर स्थित साइट केयर चिकित्सालय के सहयोग से कंपनी परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर यूनिट हेड तपन बंधु उपाध्याय ने साइट केयर अस्पताल के संचालक डॉ. सुनील शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं सूर्या रोशनी के हेड मुकुल चतुर्वेदी ने भी साइट केयर अस्पताल की टीम का स्वागत किया।


शिविर में साइट केयर अस्पताल की 10 सदस्यीय टीम ने सूर्या रोशनी लिमिटेड के कर्मचारियों सहित करीब 200 लोगों की आंखों की जांच की। नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
जांच के दौरान कंपनी के 10 कर्मचारियों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। चिकित्सकों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक परामर्श देते हुए आगे के उपचार के लिए जानकारी दी। शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को आंखों की नियमित जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं साइट केयर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *