इंसानियत जब शर्मसार हो गयी, बाढ़ में बही महिला के शव से बालियां चुराते दिखे लोग, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली. नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में कुछ लोग बाढ़ में मारी गयी एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराते हुए दिखाई दे रहे है।
वीडियो में वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गयी और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। यह घटना ऐसे समय हुई है। जब नेपाल इस दशक की सबसे भयानक बाढ़ आपदा से जूझ रहा है। जिसमें अभी तक लगभग 400 लोगों की जान जा चुकी है। यह वीडियो 41 सेकेण्ड का है। इसमें साफ देखा जा सकता है। दो लोग एक महिला के शव का लकड़ी के तख्तों की मदद से और बालों से खींचकर ले जा रहे है। इसके बाद वह शव के दोनों कानों से सोने की बालियां निकालकर एक ओर रख देते हैं।
गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब नेपाल और तिब्बत में आई भीषण ने भारी तबाही मचाई हैं। इस आपदा में अब तक लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दोनों देशों की सीमा पर 1468 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इस बाढ़ ने सैकड़ों लोगों को फंसा दिया है, जिनमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत सरकार अपने 290 नागरिकों का पता लगाने में जुटी है जो अभी तक लापता हैं. सड़कें टूट चुकी हैं, पुल बह गए हैं और हर तरफ कीचड़ व मलबे का ढेर लगा है, जिसके चलते बचाव दल प्रभावित इलाकों तक पहुंचने में संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा एक नई बनी झील पर भी प्रशासन की नजर है, जो तेजी से भर रही है और इससे आगे और तबाही आने का खतरा बना हुआ हैं।
