Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश में 2 पायलटों की मौत

कानपुर. यूपी के कानपुर में गुरूवार को एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। इस घटना में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गयी है। रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्लेन क्रैश की यह दुघटना कानपुर के गंगा बैराज के पास घटी है।
हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गर्ग एविएशन का था। गुरूवार को गंगा बैराज के पास यह विमान हादसे का शिकार हो गया है। कानपुर के नत्था खेड़ा इलाके में गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होने की खबर इलाके के लोगों ने फायरब्रिगेड को दी है। घटना की खबर पाकर कानपुर के चीफ फायर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये है।
फायरब्रिगेड की टीम के साथ ही इमरजेंसी सर्विस कानपुर नगर की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। क्रैश एयरक्राफ्ट के मलबे से दो लोगों को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *