Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बांग्लादेशियों को बॉर्डर पर छोडने के लिये लेकर क्राइम ब्रांच रवाना

ग्वालियर. ऑपरेशन सिंदूर के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान कर इनको देश वापिस भेजने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ग्वालियर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 4 बच्चों सहित 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था।
लगभग 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सोमवार की रात पुलिस की स्पेशल टीम सभी को सुरक्षा घेरे में लेकर बांग्लादेश सीमा के लिये लेकर रवाना हुई है। बॉर्डर पर प्रक्रिया, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद बांग्लादेश भेजा जायेगा।
पुलिस के मुताबिक सभी संदेही ग्वालियर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में झुग्गियों में पहचान छिपाकर रह रहे थे। खबर मिलने पर क्राइम ब्रांच ने 24 अगस्त की रात चिन्हित ठिकानों पर दविश देकर महिला और बच्चों सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया था। क्राइम ब्रांच ने सभी संदेहियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र, भारत में प्रवेश और स्थानीय संपर्को से जुड़ी जानकारी की जांच की। कानून औपचारिकतायें और शुरूआती जांच पूरी होने के बाद डिप्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गयी।
पुलिस की स्पेशन टीम 13 संदेहियों को लेकर सोमवार की रात बांग्लादेश सीमा के लिये लेकर रवाना हुई है। सीमा पर बीएसएफ और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *