MP की राजधानी में केंद्रीय कर्मचारियों ने OPS पेंशन को लेकर किया प्रदर्शन, NPS और UPS खत्म कर OPS लागू करें

भोपाल. ऑल इंडिया पोस्टल एंड आरएमएस पेंशनर्स एसोसियेशन की संभागीय शाखा भोपाल ने पेंशनभोगियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसियेशन ने 19 अगस्त को देशभर में सभी केन्द्रों एवं राज्य सरकार के ऑफिसों, बीएसएनएल बैंकों और स्वायत निकायों के सामने धरना-प्रदर्शन कर ध्यानाकर्षण दिवस मनाया।
आन्दोलन के अगले चरण में 17-19 सितम्बर 2026 तक सभी राज्यों की राजधानियों, संभागों और जिलों में धरना -प्रदर्शन तथा ससद मार्च और धरना आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। पेंशनभोगियों ने पेंशन नियम सत्यापन अधिनियम -2025 भावी यूपीएस और 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के विचारार्थ विषय (टीओआर) में पेंशनभोगियों के मुद्दों को शामिल करने की मांग की है। एसोसियेशन ने कहा है कि पेंशन एक स्थगित वेतन और संवैधानिक अधिकार है। पेंशनभोगियों ने केन्द्र सरकार से सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आन्दोलन का आगे और तेज किया जायेगा।

