LNIPE में खुलेगा देश का पहला एआई स्पोर्ट्स सेंटर , एआई बतायेगा खिलाडि़यों की शारीरिक बनावट

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन (एलएनआईपीई) में जल्द स्पोटर््स एज्यूकेशन टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को शामिल किया जा रहा है। इसके माध्यम न सिर्फ खिलाडि़यों को तैयार किया जायेगा, बल्कि उनकी शारीरिक बनावट और क्षमता का बारीकी से एनालिसिस कर खेल क्षमता विकसित की जायेगी।
एक्जामपल के तौर पर हाई जम्प के किसी खिलाड़ी को कड़ी मेहनत के बाद भी मामूली अंतर से सफलता नहीं मिल रही है या मेहनत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है। एआई उसके फिजीकल एनालिसिस के आधार पर कमियों की पहचान करेगा। ऐसा बताया जा सकेगा कि खिलाड़ी का दौड़ लगाते समय किस दूरी पर कदम रखने हैं। किस स्थान से जम्प के लिये छलांग लगानी है। इस तकनीक खिलाड़ी के प्रदर्शन का बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य खिलाडि़यों की क्षमता को विकसित कर उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिता के लिये बेहतर तरीके से तैयार करना है जिससे वह देश के लिये मेडल जीतकर नाम रोशन कर सकें। नवम्बर 2026 से यह पूरी तरह से तैया हो जायेगा।
शुरुआती उम्र में ही टैलेंट की सही पहचान
इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य AI की मदद से शुरुआती उम्र में ही टैलेंट की सही पहचान (Talent Identification), एथलीट डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस ट्रैकिंग करना है। ग्वालियर अब केवल इतिहास, विरासत और पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित खेल, शिक्षा और कृषि के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ खिलाड़ियों और छात्रों को मिलने वाला है।
ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE) ने अपने स्पोर्ट्स एजुकेशन को हाई-टेक बनाने के लिए ‘स्पोर्ट्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन’ पहल की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा LNIPE परिसर में नए स्पोर्ट्स साइंस ब्लॉक का उद्घाटन किया है, जिसके भीतर इस अत्याधुनिक AI स्पोर्ट्स सेंटर को विकसित किया जा रहा है।

