ATM से ठगी का पैसा निकलते ही पुलिस 2 युवकों को पकड़ा

ग्वालियर. डबरा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपियों को रविवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। यह आरोपी ठगी का पैसा एटीएम से निकालकर अपने गैंग के सरगनाओं तक पहुंचाते थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है। जहां उसे उन्हें 2 दिवस की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ यह पता लगायेगी अभी तक कितने लोगों को ठगा है। पुलिस का नया पोर्ट क्यू एटीएम सव्रर ठगी का पैसा जिस खाते में जाता है। उस पर सीधी नजर रखता है। 2 दिन पहले डबरा के सराफा बाजार स्थित एटीएम से पैसे निकालने ही सर्वर ने मुख्यालय को फोटो और लोकेशन मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी।
खाते खुलवाकर अपराधियों को बेचते थे पैसे
थाना प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने रमन उर्फ रानू रावत 21, को डबरा और गौरव रावत 24 को ग्वालियर के आमखो से दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह लोग भोले-भाले लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें हरियाणा के मेवात के साइबर ठगों को बेच देतते थे। एटीएम कार्ड अपने पास रखकर यह खुद ही पैसे निकालते थे।
दो दिन की रिमांड पर, पूछताछ जारी
पुलिस अब दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान यह पता लगा रही है कि वे मेवात के सरगनाओं के संपर्क में कैसे आए और अब तक कितने खाते बेच चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने के लिए पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *