निगमायुक्त ने किया रमौआ बस स्टैण्ड का निरीक्षण, कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देष

ग्वालियर – रमौआ स्थित ई बस स्टैण्ड का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे इसका लाभ आमजनों को जल्द मिल सके । यह निर्देष नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने रमौआ स्थित बन रहे ई-बस स्टैण्ड का निरीक्षण करते हुए दिए।
नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर ई बसों का संचालन किया जाना है। इन ई बसों को चार्ज करने एवं रखने के लिए रमौआ बांध के पास हाइवे किनारे ई बस स्टैण्ड का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने निर्माणाधीन बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, साथ ही लाइट आदि का कनेक्शन भी हो चुका है, वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार, कार्यपालन यंत्री श्री पवन शर्मा, श्री रामबाबू दिनकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *