गजरा राजा मेडीकल कॉलेज में शुरू होगा पहल सरकारी किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर

ग्वालियर. चंबल-ग्वालियर संभाग के किडनी मरीजों का लम्बा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। गजराराजा मेडीकल कॉलेज (GRMC) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट (गुर्दा प्रत्यारोपण) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित योजना का धरातल पर उतारने की कवायद अपने अंतिम चरण में पहुंच गयी है। मंगलवार का नयी दिल्ली के प्रसिद्ध निजी अस्पताल से आये किड़नी ट्रांसप्लाट विशेषज्ञ डॉक्टर विकास जैन ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का विस्तृत दौरा किया। इस बीच उन्होंने अस्पताल की जमीनी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
डॉक्टर विकास जैन ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) और संक्रमण नियंत्रण (इंफेक्शन कंट्रोल) की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने पूरी व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने ट्रांसप्लाट प्रक्रिया को बिना किसी जोखिम के शुरू करने के लिये प्रबंधन को कुछ आवश्यक चिकित्सा उपकरण जल्द खरीदने के निर्देश दिये है।
दिल्ली-मुंबई दौड़ने से मरीजों को मिलेगी राहत
निरीक्षण के बाद डॉ. विकास जैन ने जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ से मुलाकात की। डीन डॉ. धाक ने बताया है कि अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता इस सुविधा को जल्द से जल्द शुरू करने की है। ताकि स्थानीय व अंचल के मरीजों का उपचार के लिये दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर न काटने पड़ें।
3 वजहों से खास है यह उपलब्धि
​संभाग का पहला सरकारी सेंटर-   यह ग्वालियर-चंबल संभाग का पहला ऐसा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय होगा, जहां यह जटिल सर्जरी उपलब्ध होगी।
​किफायती इलाज की उम्मीद: निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने में असमर्थ जरूरतमंद मरीजों को यहां नाममात्र के खर्च पर नया जीवन मिल सकेगा। यूपी-राजस्थान को भी फायदा: ग्वालियर के अलावा अंचल के जिलों और राजस्थान व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *